अड़को-दड़को दही का कटोरा,
सावन आया, मौसम सुहाना!
करमंडल में पानी आया,
वह पानी सासू माँ को पिलाया!
सासू माँ ने हार दिया,
हार मैंने भैया को दिया!
भैया ने मुझको घोड़ा दिया,
घोड़ा खेत की ओर गया!
खेत से हरी घास आई,
घास मैंने गाय को खिलाई!
गाय ने मुझको दूध दिया,
दूध मैंने दादी को दिया!
दादी ने मुझको लड्डू दिया,
लड्डू मैंने झट से खा लिया!